Natural Home Remedies For Mouth Ulcers / मुँह के छालो के लिए घरेलू उपचार
मुह में यदि छाले हो जाये तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर की बात हे पानी भी नही पीया जाता। मुँह में छाले होने का मुख्य कारण संतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन आदि है। छाले होने पर बहुत तेज़ दर्द होता है। मुँह के छाले कब्ज़ की वजह से भी होते है। इसलिए जहाँ तक हो सकता हे, कब्ज़ होने वाली चीज़ो से भी बचना चाहिए। छालो का इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुह के छाले गालो के अंदर और जीभ पर होते है। मुँह के छालो से बचने के लिए हम आपको कई घरेलू उपचार (Home Remedies for Mouth Ulcers) बता रहे जिनके सेवन से छालो से राहत मिलती है।
Top 10 Tips Mouth Ulcers Treatment in Home
- शहद में मुलहटी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप बनाकर मुँह के छालो पर लगाये और लार को मुँह से बहार टपकने दे। ऐसा करने से मुँह के छाले जल्द ही ठीक हो जायंगे।
- अमरुद के मुलायम पत्तो में कथा मिलाकर पान की तरह चबाने से मुँह छालो से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते है
- अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा सा कत्था मिलाकर मुँह में रखिये या फिर केवल अमलतास के गूदे मुँह में रखने से भी मुँह के छाले दूर हो जाते है।
- अडसा के 2-3 पत्तो को लेकर उन्हें मुँह में रख कर चबाये और उनका रस चूसे ऐसा करने से भी मुँह के छालो को बहुत राहत मिलती है।
- नींबू के रस में शहद मिलाकर इसकी कुल्ले करने से मुँह के छाले सही हो जाते है।
- सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बना कर इस चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटने से मुँह के छालो को राहत मिलती है। पान के पत्तो का रस निकालकर देसी घी में मिलाकर छालो पर लगाने से भी छाले ठीक हो जाते है।
- चमेली के पत्तो को चबाने से भी छालो में राहत मिलती है छाछ से दिन में 3-4 बार कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते है।
- अरहर की दाल को बारीक पीसकर छालो पर दिन में कम से कम तीन बार लगाये। इसका लेप लगाने से मुँह और ज़बान दोनों के छाले सही हो जाते है।
- तुलसी की 4-5 पत्तियां रोज़ाना सुबह और शाम चबाये और ऊपर से थोड़ा पानी पि ले। ऐसा चार पांच दिन तक रोज़ाना करे इससे मुँह के छालो से राहत मिलेगी।
- दो ग्राम सुहागे का पाउडर बनाकर थोड़ी गिलिसीरिन में मिलाकर छालो पर दिन में दो तीन बार लगाये। इसके प्रयोग से छालो में जल्दी फायदा होगा।